फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road

हाइवे की तरह तेज रफ्तार होगा पटेल चौराहा से दोमुहिया मार्ग

Mon, 08 Feb 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
road
मिर्जापुर। अब नगर का पटेल चौराहा से दोमुहिया मार्ग हाइवे की तरह गतिशील होगा। इसके लिए इस प्रकार की योजना तैयार की गई है कि तेज गति से वाहन फर्राटा भरेंगे और पैदल चलने वालों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सौ करोड़ रुपये की लागत वाली योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

भरूहना स्थित पटेल चौराहा से दोमुहिया मार्ग की लंबाई पांच किलोमीटर की है। भरूहना चौराहा पर वाराणसी, प्रयागराज व सोनभद्र से आने जाने वाले मार्ग मिलते हैं। इसके साथ ही यह सड़क दोमुहिया से आगे जाकर भटौली- बरैनी पुल से भी मिल जाती है। जो कि सीधे कछवां निकलते हुए वाराणसी मार्ग पर मिल जाती है। इसलिए इसकी उपयोगिता व्यवसायिक दृष्टि से भी अधिक है। इस मार्ग के महत्व को देखते हुए पूर्व में भी भरूहना से दो मुहियां तक के मार्ग के चौड़ीकरण की योजना बनायी गई थी। उसके लिए सड़क के दोनों ओर की नापी भी कराई गई थी। उसके बाद अटल चौराहे का काम तो पूरा हुआ लेकिन इस सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का काम रुक गया। अब नए सिरे से इसके लिए योजना बनायी गई है।
विज्ञापन

सड़क की दोनों तरफ एक मीटर चौड़ाई का होगा फुटपाथ
मिर्जापुर। इस सड़क का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है जैसे हाइवे बनती है। इस सड़क के प्रारूप के अनुसार इस सड़क के एक तरफ की चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। इसमें बड़ी आसानी से एक साथ दो- तीन वाहन फर्राटा भरते हुए निकल सकते हैं। पूरा मार्ग वन वे होगा। बीच में चौराहों पर आवागमन के लिए कट होगा। इसके साथ ही सड़क की दोनों तरफ एक मीटर चौड़ाई का फुटपाथ होगा। जिसके नीचे अंडरग्राउंड नाला होगा। इसके साथ ही तीन मीटर की सर्विस लेन होगी जिसके नीचे यूटीलिटी एक्ट होगा। इसमें बिजली के तार और आप्टिकल फाइबर तार ले जाए जाएंगे। इसके साथ ही रोड के बीचोबीच एक मीटर 25 सेमी का डिवाइडर होगा जिसमें हरे पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन लाइट से रोशन होगा मार्ग
मिर्जापुर। यह पूरा मार्ग लंदन लाइट से रात में रोशन होगा। प्रत्येक तीस मीटर पर एक पोल लगाया जाएगा। एक पोल की लागत लगभग तीन लाख रुपये होगी। पूरे पांच किलोमीटर के मार्ग पर 150 पोल लगाए जाएंगे। इसकी तेज रोशनी से पूरा मार्ग जगमग करेगा। यदि यह कार्य पूरा हो जाता है तो यह जिले में अपने तरह का मार्ग होगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया झा ने बताया कि यह बहुत अच्छा प्रोजेक्ट है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पूरी तैयारी के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
जिले के लिए यह बहुत अच्छी योजना है। लोक निर्माण विभाग इस पर काम कर रहा है। हर तरह से जांचने-परखने के बाद इसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
- अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed