{"_id":"58e29af94f1c1b72735b4b0e","slug":"road-jams-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ सड़क जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क जाम करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ के एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए उग्र विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं घरों से निकलीं और जुलूस लेकर नारेबाजी करती हुई नदिहार स्थित शाहगंज तिराहे पहुंची और सड़क जाम कर दिया। दोपहर 12 से करीब दो बजे तक मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम किए रखा। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी महिलाएं रास्ता खोलने को राजी नहीं हुईं। महिलाओं की जिद देखकर पुलिस ने आसपास के सम्मानित लोगों को बुलाकर लाई। उनके समझाने पर आंदोलनकारियों ने पत्रक दिया और जाम समाप्त कर दिया।
स्वयं सहायता समूह व महिला सशक्तिकरण के बैनर तले राजगढ़ ब्लाक की महिलाओं ने इस दिनों शराब बंदी के लिए मोर्चा खोला है। सोमवार को भारी संख्या में महिलाए हाथ में शराब बंदी का स्लोगन लिखा हुआ बैनर लेकर जुलूस निकाला। जुलूस नदिहार से निकला जो विभिन्न मुहल्लों से होता हुआ शाहगंज रोड तक पहुंचा। वहां महिलाओं ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र के धड़ल्ले से अवैध शराब बनाई जा रही है। न तो आबकारी विभाग उसे रोक रहा है और न ही पुलिस। क्षेत्र के युवा पीड़ित नशे की आदी होकर गलत रास्ते पर जा रहे हैं। इससे उनका भविष्य तो खराब ही हो रहा है परिवार भी बिखर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में शराब को पूर्ण तरीके से बंद किया गया है। उसी तरह तरह यूपी में भी शराब बंदी का फरमान जारी किया जाए। अवैध शराब ही नहीं इलाके की तमाम शराब की दूकानों को बंद किया जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को बरबाद होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि इलाके से शराब की दूकानें नहीं बंद कराई जातीं तो वे उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। जाम के दौरान जिला जेल से बंदियों को लेकर सोनभद्र जा रही गाड़ी जाम में फंसी रही। इसके साथ कई नीली बत्ती के अधिकारियों की गाडियां भी जाम में फंसी रहीं।