{"_id":"62a19080e1c3f42b0766e09e","slug":"road-accident-in-vindhyachal-bike-rider-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vindhyachal: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vindhyachal: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 09 Jun 2022 11:47 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:47 AM IST
सार
प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर गोपालपुर उधीपुर गांव के पास गुरुवार अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विजयपुरा सदावा सड़वा गांव निवासी सालिक कुमार गुप्ता (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर गोपालपुर उधीपुर गांव के पास गुरुवार अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विजयपुरा सदावा सड़वा गांव निवासी सालिक कुमार गुप्ता (30) वर्ष पुत्र अशोक कुमार गुप्ता एक मांगलिक कार्यक्रम में बुधवार रात मिर्जापुर आया था। गुरुवार अलसुबह वह घर लौट रहा था। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर उधीपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मौके पर ही सालिक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अष्टभुजा चौकी पुलिस पहुंची। युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन