फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road accident in Mirzapur Car collides with pickup many injured one dead many referred

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराई कार, 14 लोग घायल, रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत, मची चीख-पुकार; कई रेफर

Sun, 08 Jun 2025 02:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हादसे की सूचना मिलते ही सबेसर गांव में कछवां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डाॅक्टरों ने बुजुर्ग काे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन
road accident in Mirzapur Car collides with pickup many injured one dead many referred
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के सबेसर गांव के सामने अनियंत्रित जायलो कार लूना मोपेड को बचाने के चक्कर में पिकअप से टकरा गई। लूना भी चपेट में आ गई। दोनों चार पहिया वाहन में 20 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। 14 लोग घायल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र से पिकअप में दस लोग सवार थे। ये लोग चुनार दवा लेने गए थे। वापस कछवां की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कछवां से चुनार की तरफ तेज गति से जा रही जाइलो में भी सात लोग सवार थे। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे में टक्कर मार दिए।
विज्ञापन


इसी दौरान लूना भी चपेट में आ गई। लूना चालक कछवां थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त सीनियर टेक्नीशियन गौरी शंकर (71) पुत्र बैजनाथ जैसवार को अनियंत्रित जायलो कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

road accident in Mirzapur Car collides with pickup many injured one dead many referred
पुलिस ने की पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

Road Accident in Mirzapur: घटना के बाद सभी घायलों को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पीकअप सवार घायलों में पुष्पा सोनी गोपीगंज भदोही, शिताबी पत्नी लल्लू, राजेश पुत्र लल्लू, मीना पत्नी संतोष कुमार, इसरावती पत्नी नारायण, फुलेरा देवी पत्नी देवनारायण बिंद, नगीना देवी पत्नी हेमंत, सीता पत्नी विजयभान, रीना पत्नी महेंद्र के अलावा निर्मला पत्नी राम अवध शामिल हैं।

पिकअप सभी सवार घायलों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार कराया गया, जिनमें पांच घायलों को गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रेफर होने वालो में खिताबी देवी, इसरावती, पुष्पा देवी, नगीना, राजेश है।

दुर्घटना के पास जाइलो कार में सवार सात लोग में चार घायल हुए, जो इलाज के लिए निजी चिकित्सालय जलालपुर गांव चले गए। इनमें इरफान पुत्र मुख्तार, मुशकियावन पुत्र शहाबुद्दीन, जयबुननिशा पत्नी साहिद तथा बबलू सभी गोपालपुर हैं। ये लोग जलालपुर गांव में शादी में शामिल होने आ रहे थे। इरफान भी गंभीर रुप से घायल है।

स्थानीय लोगों ने सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सको ने सेवानिवृत्ति रेलवे विभाग के सीनियर टेक्नीशियन की मौत की पुष्टि कर दी। यह जानकरी मिलते ही उनके स्वजन में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed