{"_id":"bed4856c9dc7a346cae7a64376e381eb","slug":"road-accident-death-of-father-daughter-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
कचहरी भरूहना रोड पर शुक्लहा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी मुन्ना प्रसाद सोनकर (55) अपनी बेटी काजू (20) को सोमवार की सुबह दस बजे भरूहना स्थित जीडी बिनानी कालेज छोड़ने जा रहे थे।
वह जैसे ही देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इसमें बाप बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
करीब आधे घंटे से सड़क पर गिर कर तड़प रहे पिता पुत्री को देख लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मुन्ना को वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।