फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RLD demonstrate against corruption

भ्रष्टाचार के विरोध में रालोद का प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 04 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
RLD demonstrate against corruption
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और गिरते कानून व्यवस्था पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और जंगलराज फैल गया है। प्रदेश में होने वाली भर्तियों में व्यापक पैमाने पर धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती आयोग के सभी अध्यक्षों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही सभी भर्तियों की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के पर्याय यादव सिंह को सपा सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष खरीफ और रबी की फसलें अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित हुईं थीं। आज तक प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि थानों में महिलाओं के साथ दरिंदगी की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोहिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई जाए। लोहिया गांवों में बन रहे आवासों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जिले को उद्योग शून्य घोषित किया जाए। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके।  जटाशंकर सिंह ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। नगर अध्यक्ष श्याम बाबू अग्रहरि ने कहा कि नगर की सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। प्रमोद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान पप्पू पटेल, राकेश सिंह, कैलाश मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, मकोई लाल यादव, प्रदीप शुक्ला, दूूधनाथ कोल, अश्विनी दूबे, राजकुमार यादव, सुरेश यादव, प्रहलाद उपाध्याय, राजेश अग्रहरि, अमित यादव, गोपी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed