फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RK Datta's death anniversary and Engineers' Day were observed.

Mirzapur News: आरके दत्ता की पुण्यतिथि और अभियंता दिवस मनाया

Tue, 15 Sep 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
RK Datta's death anniversary and Engineers' Day were observed.
अ​भियंता दिवस पर बाणसागर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन करते इंजीनियर्स।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। अभियंता दिवस एवं स्व. आरके दत्ता की पुण्यतिथि पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ (सीडीईए) की ओर से बाणसागर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन किया गया। महासंघ के सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। रक्तदान करने वालों में सुरेंद्र मौर्या, ओपी राय, मनोज यादव, जनपद अध्यक्ष संपूर्णानंद और सचिव आनंद बिंद समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। सदस्यों ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में पूजा-हवन और पौधरोपण हुआ। महासंघ के सदस्यों ने स्व. आरके दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के अभियंत्रण क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में विंध्याचल संरक्षक डीएन विश्वकर्मा, मंडल विशेष सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश पांडेय, सहायक अभियंता विजय चौहान, राजेंद्र पासी व चंद्रशेखर चौहान सहित महासंघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed