फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rice grains were found in place of bran and flour in the Gaushala

Mirzapur News: गोशाला में चोकर चूनी की जगह मिला चावल का कना

Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rice grains were found in place of bran and flour in the Gaushala
कछवां। आदर्श नगर पंचायत की प्रभारी अधिशासी अधिकारी सौम्या मिश्रा ने सोमवार को गोशाला, शौचालय, स्कूल का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला के निरीक्षण में चूनी और चोकर उपलब्ध नहीं था। मौके पर महज भूसा और चावल का कना मौजूद था। साथ ही गोशाला में पानी लगा हुआ था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का लिपिक को निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सेकंड के निरीक्षण के दौरान सभासद अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण भी है। सरकारी जमीन का सीमांकन करके अतिक्रमण खाली कराने की बात कही। प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने सामुदायिक शौचालय को देखा। वहां टाइल्स आदि उखडे नजर आए। वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने पर सफाई नायक योगेंद्र राम को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सभासद शेखर उपाध्याय, लालजी, संतोष केसरी, अवनीश त्रिपाठी, मैनब हाशमी आदि ने बताया कि अध्यक्ष के जेठ और प्रतिनिधि नगर पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डालते हैं। सभासद वार्ड में विकास के लिए प्रस्ताव देते हैं लेकिन उस पर कार्य नहीं होता है। कई पुराने टेंडर आज तक खोले नहीं गए। प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द सभासदों के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed