फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   rhetoric comment on modi is not tolerated MP k Laxman said Backward caste will avenge insult

Rahul Gandhi: अमर्यादित बयानबाजी बर्दाश्त नहीं, सांसद के. लक्ष्मण बोले- अपमान का बदला लेंगे पिछड़ी जाति के लोग

Sun, 26 Mar 2023 09:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

 भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण रविवार को विंध्याचल पहुंचे। मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कहा कि पीएम  मोदी के अमर्यादित बयानबाजी देश की पिछड़ी जाति के लोग सहन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
rhetoric comment on modi is not tolerated MP k Laxman said Backward caste will avenge insult
राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की अमर्यादित बयानबाजी देश की पिछड़ी जाति के लोग सहन नहीं करेंगे। कांग्रेस ने पिछड़ी जाति के लोगों को केवल वोट बैंक समझ रखा था। आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव 2024  में पिछड़ी जाति के लोग पीएम मोदी के अपमान का बदला लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार नरेंद्र मोदी की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़े वर्ग के लोगों को मिला है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिला है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद वे मझवां विधानसभा के बरैनी गांव में एक विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार पटेल, महामंत्री सियाराम बिंद, संजय गुप्ता, विवेक बरनवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed