फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   reward for cleaning

पालीथिन मुक्त ग्राम पंचायते होंगी पुरस्कृत

Fri, 17 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
reward for cleaning
मिर्जापुर। जिले की उन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा जो अपने आप को पालीथिन मुक्त करेंगी अथवा सबसे अधिक पालीथिन अथवा प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा करेंगी। इसके लिए उनको 17 जनवरी से 28 जनवरी तक का 12 दिन का समय दिया जाएगा। अंतिम दिन अर्थात 28 जनवरी को ऐसी ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार गंगा हरीतिमा अभियान के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 29 जनवरी को गंगा यात्रा का आगमन हो रहा है। इस यात्रा के तहत जिले में कई कार्य कराए जाएंगे। यह यात्रा जिले के आठ विकास खंडों के एक सौ 34 ग्राम पंचायतों के दो सौ 83 राजस्व ग्रामों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान स्वच्छता ही सेवा के तहत वृहद सफाई, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पालीथिन एवं प्लास्टिक मुक्ति अभियान, घाटों व धार्मिक स्थानों की सफाई जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम को जन समुदाय आधारित एवं जन सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए गंगा हरीतिमा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि इसके तहत उन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा जो पालीथिन मुक्त होंगी अथवा सबसे अधिक पालीथिन एवं प्लास्टिक कचरा मुक्त घोषित करेंगी। ऐसी ग्राम पंचायतों को राजकीय इंटर कालेज में आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। उनको प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम एवं मोमेंटों से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी विकास खंड अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed