फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Review of preparations for the Ramlila performance; responsibilities assigned to office bearers.

Mirzapur News: रामलीला के मंचन की तैयारियों की समीक्षा, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Sat, 03 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Review of preparations for the Ramlila performance; responsibilities assigned to office bearers.
चुनार के रामलीला भवन में लीला मंचन, मुकुट पूजन तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक करते समिति के पदाधिक - फोटो : udhampur news
चुनार। नगर में शनिवार से शुरू होने वाली 21 दिवसीय रामलीला के मंचन के लिए शुक्रवार रात श्रीराघवेंद्र रामलीला समिति की बैठक हुई। इसमें रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में मुकुट पूजन, अतिथियों के स्वागत, वरिष्ठ पात्रों के परिचय, सुरक्षा व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने सदस्यों से सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपील की। समिति संरक्षक बचाऊ लाल सेठ ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री संजय साहू, चंद्रहास गुप्ता, सौरभ पुजारी, कलाधर चतुर्वेदी, ब्रह्मानंद कुशवाहा, अविनाश अग्रवाल, रामआसरे दास, पवन जायसवाल, करतार और राजकुमार गुप्ता समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed