फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Revenue Code prompt will apply : Shivpal

शीघ्र लागू होगी राजस्व संहिता:शिवपाल

Wed, 03 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Wed, 03 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Revenue Code prompt will apply : Shivpal
लोक निर्माण, राजस्व एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एक माह में राजस्व संहिता लागू होने की घोषणा करते हुए 61 करोड़ लागत की 24  योजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


मंगलवार को नवनिर्मित मंडलायुक्त कार्यालय के उद्घाटन के  बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सूबे के विकास में केंद्र पर असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री समेत कई मंत्री यूपी से ही हैं फिर भी केंद्र से यहां के लिए कोई पैकेज नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर, जौनपुर केअंबरपुर बेलवा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने केंद्र की सरकार पर यूपी के विकास में बाधक बनने का आरोप लगाया।

  एफसीआई गोदाम परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि राजस्व की धाराओं में जरूरी संशोधन और उनका सरलीकरण कर इसे राजस्व संहिता का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे के किसानों को कहीं भटकना न पड़े। उनके मुकदमे जल्द समाप्त हों इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि मुकदमों की सुनवाई हर सप्ताह हो। डीएम हों या कमिश्नर उन्हें किसानों के बीच जाना ही होगा।

केंद्र पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी।

बाणसागर परियोजना से यूपी के मिर्जापुर और इलाहाबाद की 75-75 लाख हेक्टेअर भूमि की सिंचाई होती है, इसके लिए हमने एमपी को 467 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया लेकिन एमपी ने यूपी के हिस्से का पानी रोक दिया है। अपने हिस्से का पानी लेने के लिए जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट भी जाएंगे।

फिर भी न्याय नहीं मिला तो हम भी मध्य प्रदेश का पानी रोक देंगे।

  उन्होंने कहा कि यूपी ने देश को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और जल संसाधन मंत्री दिया है फिर भी वह पानी के लिए तरस रहा है। जिले के12 डैम की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

कहा कि जिले के 26 पंप कैनालों से पानी मिलेगा और 14 नए नलकूपों को कनेक्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में पांच सौ श्रमिकों को साइकल का वितरण किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा पांच मेधावी छात्रों को पांच हजार के चेक, पांच लोगों को सोलर लैंप, पांच लोगों को मृत्यु अंत्येष्टि योजना के तहत पांच लाख 75 हजार की सहायता और पांच लोगों को पुत्री विवाह योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई।


उद्घाटन समारोह में प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंहल, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, आयुक्त सचिव राजस्व परिषद आलोक कुमार, राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया, जगदीश सोनकर, सुरेन्द्र पटेल, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पकौड़ी लाल कोल, विधायक जगतंबा पटेल, भाईलाल कोल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, डा. अरविंद श्रीवास्तव, देवी प्रसाद चौधरी, आदर्श यादव, स्वामी शरण दूबे, मंटू पांडेय, अभय यादव, नसीम कुरैशी, लक्ष्मण उमर आदि उपस्थित रहे।

 संचालन डा. अनीता सहगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed