फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Revamp plan of 210 crores, still power system has not improved

Mirzapur News: 210 करोड़ की रिवैंप योजना, फिर भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था

Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Revamp plan of 210 crores, still power system has not improved
मिर्जापुर। जिले में 210 करोड़ की रिवैंप योजना के बाद भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई। ग्रामीण इलाकों ही नहीं, नगर में भी बांस-बल्लियों के सहारे बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे आपूर्ति बाधित होने के साथ ही जगह-जगह तार लटकने से हादसे का खतरा बना रहता है। पटेहरा ब्लॉक के 15 से ज्यादा गांवों में बांस के सहारे ही तार खींचकर कनेक्शन दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर के पुरानी दशमी व चंद्रदीपा वार्ड के कई मोहल्लों में बांस या बल्ली के सहारे बिजली के तार पोल से लोगों के घरों तक ले जाए गए हैं। बांसों के सहारे ही पूरे मोहल्ले के कनेक्शन टिके हुए हैं। इससे जहां दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है, वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित होती रहती है।
विज्ञापन

रिवैंप योजना के तहत जर्जर तार और खंभे बदलने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। सड़कों पर खंभे रख दिए गए हैं लेकिन बदले की सुध अधिकारियों को नहीं है। ऐसे में कई इलाकों में बांस-बल्ली के सहारे ही आपूर्ति हो रही है। स्थानीय नागरिक रामलाल का कहना है कि कनेक्शन का पैसा देने के बाद भी तार अपने पैसे से खरीदा व स्थानीय लोगों ने ही बांस लगवाकर तार को घरों तक पहुंचवाया। विद्युत विभाग के लोग बकाया वसूली के लिए तो आते हैं लेकिन पोल लगाने या तारों की स्थिति देखने कभी नहीं आते। पटेहरा: विकास खंड क्षेत्र के दीपनगर पॉवर हाउस से संचालित पटेहरा कला, रामपुर, रेक्सा, बनकी, घोरी, सिरसी, लेदुकी, रामपुर अतरी, पथरौर, मझारी, गोहिया, नेवढ़िया, ककरद, अमोई पुरवा, मलुआ, लालापुर, कन्हईपुर समेत अधिकांश गांव में एक - एक किलोमीटर दूर तक बांस के पोल के सहारे लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई खंभे जर्जर तो कई पेड़ों के सहारे टिके
मिर्जापुर। नगर के कई मोहल्लों में जर्जर पोल हैं। बूढ़ेनाथ मार्ग पर, रामबाग में, वासलीगंज में संकटमोचन मार्ग पर एक पोल को तो पीपल के पेड़ के सहारे बांधा गया है। घास की गली में एक पोल एकदम से टेढ़ा हो गया है। यह स्थित एक-दो दिन की नहीं है, सालों से है लेकिन आज तक पोल नहीं बदला जा सका। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि नगर के हर इलाके में जर्जर तार और खंभे बदले जाएंगे। सभी जगह खंभे पहुंच गए हैं। जल्द ही यह काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed