फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Results of four municipal bodies of the district will come today

Mirzapur News: जिले की चार नगर निकायों का आज आएगा परिणाम

Sat, 13 May 2023 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Results of four municipal bodies of the district will come today
मिर्जापुर। जिले में निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को दो जगहों पर होगी। मिर्जापुर नगर पालिका व कछवां नगर पंचायत के मतों की गणना महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में होगी। इसी प्रकार चुनार नगर पालिका और अहरौरा नगर पालिका के मतों की गणना चुनार के राजकीय पीजी कालेज में होगी। चारों निकायों में हुए चुनाव के मतों की गणना 160 टेबलों पर कराई जाएगी। इसमें से मिर्जापुर नगर पालिका के लिए 114, कछवां नगर पंचायत के लिए आठ, अहरौरा के लिए 14 और चुनार नगर पालिका के लिए प्राप्त मतों की गणना 24 टेबलों पर कराई जाएगी। मतगणना के लिए एक टेबल पर पांच कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। इसमें एक पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक, एक अतिरिक्त गणना सहायक मतगणना करेंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि चारों निकायों की मतगणना के लिए 900 कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed