फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Respiratory patients on the rise due to changing weather; OPD so crowded there is barely room to breathe.

Mirzapur News: बदलते मौसम में बढ़े सांस के मरीज, ओपीडी में भीड़ से सांस लेने तक की जगह नहीं

Tue, 08 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patients on the rise due to changing weather; OPD so crowded there is barely room to breathe.
चर्म रोग कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन। स्रोत- संवाद
मौसम व फ्लू का असर, सांस व एलर्जी के 300 और बुखार के 200 मरीज पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन

मिर्जापुर। लगातार बारिश और धूप निकलने के बीच मौसम में बदलाव का असर मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में दिखाई दे रहा है। 800 की ओपीडी में सांस और एलर्जी के 300 मरीज रहे। हालत यह है कि मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सांस लेने तक की जगह नहीं थी। सांस के अलावा बुखार, सर्दी-जुकाम आदि के मरीजों की भीड़ भी लगी है। ओपीडी के बाहर लोग एक-दूसरे से सटे हुए खड़े हैं।
इसमें बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज तो आ ही रहे थे, लेकिन बारिश और धूप के चलते मौसम में हुए बदलाव से सांस, एलर्जी और दमा के मरीजों में अचानक वृद्धि हो गई है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मंडलीय अस्पताल में मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सप्ताह भर पहले चार से पांच सौ मरीज आ रहे थे। अब आठ सौ मरीज हर दिन आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी सांस, दमा और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की हुई है। इनकी संख्या 300 से ज्यादा है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के कमरा-101 और उसके सामने वाले कमरे में मरीजों की भीड़ सुबह से दोपहर तक लगी रही। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। भीड़ में सांस के मरीजों का दम घुट रहा था। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 800 की ओपीडी हो रही है। मौसम के चलते सांस व एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। 300 से ज्यादा मरीज सांस और एलर्जी आए। बुखार के 250 से ज्यादा मरीज आए। अन्य मरीजों में सर्दी-जुकाम, सिरदर्द आदि के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लिए पुराने ट्रॉमा सेंटर में खुला ओपीडी व जांच केंद्र
स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज करने के लिए इमरजेंसी के सामने पुराने ट्रॉमा सेंटर भवन में ओपीडी, जांच और वार्ड बनाया गया। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों में बुखार, सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, सांस फूलने की समस्या लेकर मरीज आते हैं। ऐसे लक्षण वाले ट्रॉमा सेंटर में बने ओपीडी कक्ष में जाकर डॉक्टर को दिखाकर जांच कराएं। जिन मरीजों में गंभीर लक्षण होंगे, उनकी वहां आरटीपीसीआर से एच1एन1 की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पाए जाने पर उन्हें भर्ती कर उपचार किया जाएगा। ओपीडी में एक मेडिसिन और एक बाल रोग के डॉक्टर की तैनाती की गई है। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलेगी।


बच्चे और चर्म रोग में भी लगी लंबी लाइन
बारिश से बच्चे भी बुखार, डायरिया आदि की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते अस्पताल में बीमार बच्चों की ओपीडी के बाहर लाइन लगी है। 200 से अधिक बच्चे प्रतिदिन इलाज कराने आ रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोग विभाग में भी बारिश और नमी के चलते फंगल इंफेक्शन के मरीज आ रहे हैं।

कुल ओपीडी 800
सांस और एलर्जी : 300
बुखार : 250
सर्दी : 130
सिरदर्द : 70
अन्य : 100

चर्म रोग कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन। स्रोत- संवाद

चर्म रोग कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन। स्रोत- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed