{"_id":"5fe4e9f88ebc3ec14c61e2ad","slug":"resident-will-return-home-in-two-days-administration-intensifies-mirzapur-news-vns5653470198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में घर आएगा पुनवासी, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में घर आएगा पुनवासी, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। पाकिस्तान की जेल में बंद पुनवासी के वतन लौटने के बाद घर वापसी के लिए अमर उजाला द्वारा चलाया गया अभियान आखिरकार रंग लाया। पुनवासी दो दिन में अमृतसर से अपने घर पहुंचेगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल अमृतसर के प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। डीएम ने अमर उजाला के बृहस्पतिवार के संस्करण में पेज नंबर तीन पर ‘वतन आने के बाद घर वापसी की बाट जोह रहा पुनवासी’ शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए एलआईयू इंस्पेक्टर को पुनवासी को घर लाने का निर्देश दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी पुनवासी 11 वर्ष पहले 2009 में बार्डर पार कर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तान की जेल में बार्डर पार करने की सजा पूरी करने के बाद भी उसके राष्ट्रीयता की पुष्टि न होने से वह जेल में ही बंद रहा। दो वर्ष पहले पाकिस्तान सरकार ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पता भेजकर भारतीय युवक के बंद होने की जानकारी दी। छह अक्तूबर को खुफिया विभाग ने उसका पता लगाया। इसके बाद उसके वतन वापसी के लिए कार्रवाई शुरू हो गई। पाकिस्तान जेल में यातना के चलते पुनवासी सुध-बुध खो बैठा है। 17 नवंबर को पुनवासी को अटारी बार्डर पर बीएसएफ को सौंपा गया। कोरोना संक्रमण के चलते वह अटारी कम्युनिटी सेंटर में क्वारंटीन रहा। क्वारंटीन खत्म होने के बाद उसे अमृतसर में रखा गया है। एक माह से पुनवासी अमृतसर के छेहटां हेल्थ सेंटर में है। उसके परिवार में सिर्फ उसकी बहन किरन है। उसने भी पुनवासी को वापस लाने की गुहार लगाई। अमृतसर से वापस लाने के लिए उसने पैसा न होने की बात बताई। अमर उजाला में ‘वतन आने के बाद घर वापसी की बाट जोह रहा पुनवासी’ शीर्षक से खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने उसे घर लाने की कयावद तेज कर दी है। डीएम सुशील कुमार पटेल ने एलआईयू निरीक्षक को उसे घर वापसी का निर्देश दिया है।
दो वर्ष की मेहनत के बाद एलआईयू इंस्पेक्टर ने खोजा था पता
मिर्जापुर। छह फरवरी 2019 को विदेश विभाग से मिले पते के आधार पर जिले के खुफिया विभाग ने पुनवासी की खोजबीन शुरू की थी। नाम-पता गलत होने के कारण उसका पता नहीं लग पा रहा था। एलआईयू निरीक्षक इंद्र भूषण यादव ने दो वर्ष की कठिन परिश्रम के बाद छह अक्तूबर 2020 को 35 वर्षीय युवक की पहचान मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना गांव निवासी पुनवासी लाल पुत्र कन्हैयालाल के रूप में की थी।
विज्ञापन
पुनवासी अमृतसर में है। अमृतसर के डीएम और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया गया है। पुनवासी को वापस लाने के लिए एलआईयू निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो दिन में पुनवासी अपने घर पहुंचेगा।
सुशील कुमार पटेल, डीएम