फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reservoir land is being encroached upon

Mirzapur News: जलाशय की जमीन पर हो रहा कब्जा

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Reservoir land is being encroached upon
लालगंज। विकास खंड के तुर्कहा गांव स्थित टांडा जलाशय की 702 बीघा जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा हो रहा है। अतिक्रमण के कारण जलाशय की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इस जलाशय से नगर क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

नगर के एक लाख से अधिक घरों को जलापूर्ति करने वाले 1914 में बने टांडा जलाशय की जमीन पर अतिक्रमण की होड़ सी मची हुई है। जो जहां पा रहा है, वहीं जलाशय की जमीन पर जोताई करके गेहूं की बोआई करने में जुट जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अतिक्रमण की जानकारी होने के बाद भी मिर्जापुर नगर पालिका के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन ने जलाशय की जमीन को वैसे ही छोड़ दिया है। इसके चलते जलाशय की जमीन पर कई लोग कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी की पहले बनाए गए जलाशय की सुरक्षा अतिक्रमण कर ध्वस्त की जा रही है। जलाशय की 702 बीघे जमीन को अवैध तरीके से कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। गांव के प्रधान मूलचंद पांडेय ने बताया कि इस जलाशय की जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए थाना समाधान दिवस पर लालगंज में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक तहसील और पुलिस प्रशासन दोनों ही जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं करा सके हैं। पड़ोसी गांव बलहरा के प्रधान रमाशंकर सिंह व धनवाल गांव के प्रधान विपिन बिहारी बिंद ने टांडा जलाशय की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार आशीष पांडेय ने कहा कि यह जमीन नगर पालिका की है। इसकी जांच कर वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed