फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reserve suspended for demanding money from the family members of the accused for stealing vehicle

Mirzapur News: वाहन चोरी करने के आरोपी के परिजनों से पैसे मांगने पर आरक्षी निलंबित

Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Reserve suspended for demanding money from the family members of the accused for stealing vehicle
मिर्जापुर। लालगंज थाने के बेलन बरौधा पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी द्वारा वाहन चोरी करने के आरोपी के परिजनों से पैसा मांगने व इसका वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने आरोपी मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। साथ ही इस मामले में जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी अखिलेश राय उच्चाधिकारियों का हवाला देकर संदिग्ध वाहन चोर के परिजनों से पैसा मांग रहा था। पैसा मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पैसा मांगने के गंभीर आरोप व वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मुख्य आरक्षी अखिलेश राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों से एक उप निरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियाें को लाइन हाजिर किया था। जिसमें अधिकांश थानों पर कारखास का काम करते थे। उन पर कार्य में लापरवाही बरतने के साथ वसूली का आरोप था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी अखिलेश राय को विभाग की छवि धूमिल करने व उच्चाधिकारियों को बदनाम करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्य आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed