फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   reservation continues for block pramukho

ब्लाक प्रमुखों के लिए भी आरक्षण जारी

Tue, 16 Feb 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
reservation continues for block pramukho
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लाक प्रमुखों के लिए आरक्षण सोमवार को जारी कर दिया गया। ताजा सूची के मुताबिक अनुसूूचित जाति के लिए तीन, ओबीसी के लिए तीन, महिलाओं के लिए दो स्थान आरक्षित हैं। साथ ही चार स्थान अनारक्षित हैं। जिले में कुल 12 विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना है। इस सूची के मुताबिक अनुसूचित जाति में स्त्री के लिए एक स्थान व अन्य के लिए दो स्थान हैं। इस प्रकार से अनुसूचित जाति के लिए कुल तीन स्थान आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ओबीसी में भी यही आरक्षण है। स्त्री के लिए एक व अन्य के लिए दो स्थान सहित कुल तीन स्थान आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त दो स्थान केवल स्त्री के लिए ही आरक्षित किया गया है। इस प्रकार से आरक्षण के तहत 12 में से आठ स्थान आरक्षित हो गए। शेष चार स्थान अनारक्षित घोषित किया गया है। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष व ग्राम प्रधान के लिए आरक्षण पहले ही जारी कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त आठ सौ नौ ग्राम प्रधानों के लिए भी आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। जारी आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जनजाति स्त्री के लिए सात स्थान आरक्षित हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति पुरुष के लिए नौ स्थान आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए 16 स्थान आरक्षित हैं। इसी क्रम में अनुसूचित जाति स्त्री के लिए 64 व पुरुष के लिए 114 कुल एक सौ 78 स्थान आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग में स्त्री के लिए 76 व अन्य के लिए एक सौ 39 कुल दो सौ 15 स्थान आरक्षित हैं। वहीं सामान्य वर्ग में स्त्री के लिए एक सौ 27 तथा अनारक्षित दो सौ 73 स्थान है। इस प्रकार इस बार प्रधान पद के लिए स्त्रियों के लिए कुल दो सौ 74 स्थान आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed