फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Resentment by villagers due to police ban

पुलिस के पाबंद करने से ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Resentment by villagers due to police ban
राजगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत पूरी तरह से चुनावमय हो चुका है। पुलिस प्रशासन भी चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में जुटा है। जिसके अंतर्गत गांव में विवादास्पद व्यक्तियों को चिन्हित कर शांति भंग होने के संदेह में उनको पाबंद किया जा रह है। पाबंद की कार्रवाई पुलिस चौकी पर बैठे बिठाए ही कर दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के सम्भ्रांत व शांतिप्रिय लोगों के नाम भी पाबंद किए जाने की नोटिस भेज दी गई है। इससे लोगों में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस के कार्यशैली पर लोगो ने आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ पुलिस लोगों से मदद की उम्मीद करती है, वहीं दूसरी ओर नोटिस भेजकर आम जनता को परेशान कर रही है। जिस पर कभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है, न ही कभी पूर्व में उन्हें कोई नोटिस भेजी गई। इसके बावजूद हल्के के सिपाही आंखें बंद कर उनको पाबंद कर दे रहे है। समाज के वरिष्ठ व्यक्ति व शिक्षारत नवयुवकों को भी शांति भंग करने की आशंका पर कानूनी धाराओं में पंजीकृत कर लिया। जिससे ग्राम पंचायतों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने व विवाद होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed