फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Replace faulty transformer immediately

खराब ट्रांसफार्मर को अविलंब बदला जाए

Fri, 25 Jun 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Replace faulty transformer immediately
विकास खंड के गड़बड़ा गोकुल गांव में एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के अभी तक नहीं बदले जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की समस्या के चलते सरकारी राशन की दुकान की ई-पास मशीन भी चार्ज नहीं हो पा रही है। जिससे राशन वितरण में भी दिक्कत हो रही है। वहीं अब केरोसीन का तेल भी नही मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस संबंध में हेल्प लाइन नंबर समेत विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन विभागीय लापरवाही से अभी तक ट्रासंफार्मर नहीं बदला जा सका है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण प्रवीण सरोज, सरस्वती दूबे, सूर्य बली गुप्ता, अंकित तिवारी, देवमणि शर्मा, गौरी शंकर, विकास, राकेश आदि ने गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने की मांग डीएम से की है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत आलोक ओझा ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed