{"_id":"6805477bad0fe17fe7045cba","slug":"repair-of-ac-of-burn-ward-done-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132601-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बर्न वार्ड के एसी की कराई गई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बर्न वार्ड के एसी की कराई गई मरम्मत
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड के चारों एसी खराब थे। एक पंखे के सहारे यहां झुलसे मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी। वार्ड के चारों ऐसी की मरम्मत प्रशासन ने करा दी है, जिससे वार्ड में भर्ती पीड़ितों को राहत मिली है।
मंडलीय अस्पताल में आग से झुलसे लोगों के इलाज के लिए आठ-आठ बेड के पुरुष और महिला बर्न वार्ड बनाए गए हैं। प्रथम तल पर पुरुष बर्न वार्ड और द्वितीय तल पर महिला बर्न वार्ड है। दोनों वार्ड में चार कमरे हैं, जिनमें एक-एक एसी लगाया गया है।
लंबे समय से दोनों वार्ड के चारों एसी खराब थे, जिससे गर्मी में भर्ती होने वाले पीड़ितों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला के आठ अप्रैल के अंक में बर्न वार्ड की चारों एसी खराब होने की खबर छपी तो अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। अब वार्ड के चारों एसी की मरम्मत करा दी गई है, जिससे वार्ड में भर्ती पीड़ितों को राहत मिली है।