{"_id":"68c46ff372e8d294b90de484","slug":"rent-of-community-buildings-will-increase-the-body-will-be-made-a-solar-city-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-139995-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सामुदायिक भवनों का बढ़ेेगा किराया, निकाय को बनाया जाएगा सोलर सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सामुदायिक भवनों का बढ़ेेगा किराया, निकाय को बनाया जाएगा सोलर सिटी
विज्ञापन
लालडिग्गी स्थित नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक में मौजूद सभासद, संवाद
- फोटो : credit
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सामुदायिक भवनों और दुकानों का किराया बढ़ाने पर सहमति बनी।
दुकानों का किराया निर्धारण के लिए सर्वे कराने की मांग सभासदों ने की। नगर निकाय को सोलर सिटी बनाने पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि सरकार की सूर्य घर योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
बैठक में पालिका के सभी सामुदायिक भवनों की बुकिंग का रेट बढ़ाने का बोर्ड के सदस्यों ने समर्थन किया। उनका कहना था कि वर्तमान समय को देखते हुए सभी सामुदायिक भवनों का किराया कम है। इसके रखरखाव और व्यवस्था के लिए किराया बढ़ाया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव को पारित किया गया।
विज्ञापन
पालिका की दुकानों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर सभासदों ने कहा कि कहीं दुकान बाजार में है तो कहीं बाजार से बाहर हैं। इस कारण स्थान को ध्यान में रखते हुए किराया निर्धारण किया जाना चाहिए। ताकि किसी भी दुकानदार को समस्या न हो। इसके लिए सर्वे कराया जाए। सभासद विनोद यादव ने वीर लोरिक की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा जो पारित हो गया।