फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   renovate bridge

जिले की 443 पुलिया का होगा जीर्णोद्धार: सीएम

Mon, 22 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
renovate bridge
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश में नहरों के ऊपर बने 25,050 पुल एवं पुलियों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण और नव निर्माण के लक्ष्य को सौ दिन में पूरा करने को कहा। जिले में इसके तहत 443 पुलियों का जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रशासन और प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि मिर्जापुर में 443 ऐसी पुलियां हैं जो कि नहर के ऊपर बनी हैं, उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही आठ अन्य का नव निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार कुल 451 पुल- पुलिया का जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि इन पुल- पुलिया के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण और नव निर्माण का कार्य वे अपने देखरेख में पूरी गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप करवाएं। मुख्यमंत्री ने इन सभी से कहा है कि इस जनहित के कार्य को महा अभियान के रूप में लिया जाए। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रामसकल, नगर विधायक प्रतिनिधि चंद्रांशु गोयल और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के अतिरिक्त सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed