{"_id":"66808d8e8d22c5e20103d794","slug":"remove-condemned-ambulances-and-make-parking-arrangements-dm-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-118354-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडम एंबुलेंस हटवाकर कराएं पार्किंग की व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडम एंबुलेंस हटवाकर कराएं पार्किंग की व्यवस्था : डीएम
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को सुबह मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में सफाई, वाहनों की पार्किंग, कंडम एंबुलेंस नहीं हटाए जाने और एक्सरे कक्ष के पास मरीजों के लिए सुविधाएं नहीं होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन के अंदर कंडम एंबुलेंस हटवाकर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराने के साथ ही समस्याओं का समाधान कराने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी ने 10 दिन पहले मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान अस्पताल में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े मिले थे। नालियां चोक थीं और कंडम हालत में एंबुलेंस खड़े दिखे थे। उस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा था कि वे अस्पताल का फिर निरीक्षण करने आएंगी। इस बीच जिलाधिकारी 10 दिन बाद शनिवार को फिर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं तो व्यवस्था जस की तस मिली। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परिसर में खड़े कंडम एंबुलेंस को हटवाकर वहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने जाम पड़ी नालियां और खराब मैनहोल को तीन दिन में ठीक कराने की हिदायत दी। उन्होंने एक्सरे कक्ष के पास भीड़ लगने की समस्या को देखते हुए टोकन तथा डिस्प्ले व्यवस्था शुरू कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ये सारी व्यवस्था तीन दिन में कराने की हिदायत दी। आगाह किया कि तीन दिन बाद वे फिर निरीक्षण करने आएंगी।