फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Remembered Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri by hoisting the flag

Mirzapur News: ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Remembered Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri by hoisting the flag
मिर्जापुर। जयंती पर ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद किया गया। सरकारी कार्यालयों, ब्लाॅक मुख्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, थाना परिसर में ध्वजारोहण कर लोगों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जगह-जगह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली।
विज्ञापन

सिटी ब्लाॅक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ब्लाक सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस अवसर पर ज्वाइंट बीडीओ शशिकांत पांडेय, एडीओ पंचायत के के सिंह, एडीओ आइएसबी इंद्रजीत सिंह आदि रहे। पहाड़ी ब्लाॅक मुख्यालय प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय ने ध्वजा रोहण कर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। बीडीओ कुलदीप सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार मिश्र, एडीओ एजी शोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। डाकघर पड़री पर ब्रांच पोस्टमास्टर संजय सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष पड़री बिजेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आनंद कुमार सिंह, सर्वोदय इंटर कालेज में प्रबंधक उमादत्त मिश्र, ज्ञानानंद इंटर कालेज में प्रबंधक अजय ओझा ने जयंती पर माल्यार्पण कर याद किया।
विज्ञापन

शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में डा. मधुलिका सिंह, रामसिंह गहरवार महाविद्यालय में प्रबंधक अनिद्य सिंह, स्वामी गोविंदाश्रम इंटर कालेज एवं महाविद्यालय में डा. रविंद्र कुमार द्विवेदी एवं डा. स्नेहलता द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाॅक प्रमुख सुमन सिंह, बीडीओ हरिओम गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में डा. रत्नाकर मिश्र, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, थाना जिगना पर रविकांत मिश्र ने ध्वजारोण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।
हलिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों के साथ तिरंगे को सलामी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में डा. विवेक खरे ने ध्वजारोहण कर महात्मागांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया। अंबिका देवी सीनियर सेकेंडरी में प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय महापुरुषों को याद किया। नरायनपुर में
भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद पार्क शेरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया। इस दौरान पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर रामआसरे सिंह, डॉ. शिवबली सिंह, शमशेर बहादुर सिंह आदि रहे। अदलहाट में
लालता सिंह राजकीय महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्राध्यापकों की ओर से गीता, कुरान, बाइबिल, रामचरित मानस पाठ किया गया। गांधी रिसर्च फाउंडेशन जलगांव की ओर से सभी को अहिंसा की शपथ दिलाई। विचार गोष्ठी में प्राचार्य डॉ नीलम टंडन ने गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को धरोहर के रूप मे सहेजने की आवश्यकता पर बल दिया। राजदीप महाविद्यालय सभागार में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। आंचल गिरी, तनु, विवेक यादव, हिमालय चौधरी ने व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सीखड़ में नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में प्राचार्या प्रो. मृणालिनी सिंह, श्री शंकराश्रम महाविद्या पीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल पांडेय, मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली में प्रधानाचार्य रविंद्र नारायण सिंह, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुधा चतुर्वेदी, राजकीय हाई स्कूल अदलपुरा प्रधानाचार्य हरिगेंद्र कुशवाहा, राजकीय हाई स्कूल खानपुर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राजगढ़

क्षेत्र के विभिन्न सहकारी बैंकों, पंचायत भवनों, प्राथमिक विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कृषक महाविद्यालय, राम इंटर कालेज, चौखड़ा इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज में गांधी जयंती मनाई गई। स्कूलों में आयोजित बाल सभा में ग्राम प्रधान महेश प्रसाद द्वारा बच्चों से कई मौखिक प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक सामग्री देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article