फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   remember rajeev ghandhi on birth anniversary

71वीं जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी

Fri, 21 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
remember rajeev ghandhi on birth anniversary
भारत रत्न राजीव गांधी की 71वीं जयंती गुरुवार को जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को याद किया। कांग्रेसजनों ने अस्पताल और ब्लाकों में पीएचसी और सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी की देन थी। राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी थी।
विज्ञापन


विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि देश में पंचायतीराज व्यवस्था के माध्यम से राजीव ने समाज के निचले तबके, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों को प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायतों में भागीदारी का अवसर प्रदान किया। जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि धर्मांध राजनीति के विरुद्घ राजीव ने शहादत दी।
विज्ञापन


दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेसजन उनके पद चिह्नों पर चलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। पीसी सदस्य सुधाकर ने कहा कि आज हर हाथ में कंप्यूटर और मोबाइल राजीव गांधी की देन है। गोष्ठी में स्वरूप सिंह, जफर इकबाल, मनोज गौतम, कयूम, अमिताभ पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन की अध्यक्षता में आवास विकास कालोनी स्थित राजीव पार्क में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कंप्यूटर, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, जिला पंचायती राज व्यवस्था राजीव गांधी की देन थी। उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए राजीव गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अर्चना चौबे ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत करने में राजीव गांधी की देन थी। इस दौरान संतोष उमर, भोला चौरसिया, शशि भूूषण दूबे, संतोष यादव, रमेश मौर्या, धरम राज, कृपाशंकर आदि रहे। पैरिया टोल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। पूर्व शहर अध्यक्ष कंचन पांडेय ने चित्र पर मार्ल्यापण किया।

 इस दौरान अमरचंद्र कसेरा, विजय सागर कसेरा, संजीव कुमार जैन, रुद्र प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन में महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। राजधर दूबे ने कहा कि राजीव गांधी सदैव गरीबों के हितैषी थे। इस अवसर पर शिवशंकर चौबे, अजय मौर्या, रामनाथ दूबे, धर्मराज बिंद, मुकेश सिंह, अब्दुल हफीज आदि रहे।


शहर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रामपूजन सिंह, जुनैद अंसारी, अमिताभ पांडेय शिबु,  गौतम कुमार, आशीष सिंह आदि रहे। रतनगंज स्थित क्रांति प्रेस पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की जयंती मनाई। जिसमें बृजदेव पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे, कैलाश नाथ उपाध्याय, विजय दूबे, राजेश यादव, प्रेमशंकर पांडेय, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed