फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   regulate teachers

शिक्षकों का बिना शर्त विनियमितीकरण करें

Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
regulate teachers
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षकों का बिना शर्त विनियमितीकरण करने समेत 11 सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षकों ने मांग किया कि पुरानी पेंशन योजना की तत्काल बहाली की जाए। साथ ही छह अगस्त 1993 के बाद नियुक्त सभी तरह शिक्षकों का बिना शर्त विनियमितीकरण किया जाए। राज्य कर्मियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों को भी कैशलेस उपचार की सुविधा, एक अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों के सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित करना आदि मांगों के लिए आवाज उठायी।
विज्ञापन

प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को जन आंदोलन के रूप में खड़ा करने की आवश्यकता है। प्रांतीय मंत्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को अपमानित और प्रताड़ित करने के लिए दो पारियों में विद्यालय संचालन करने का विरोध किया और इस आदेश को तत्काल वापस लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की नियमावली के अनुसार विद्यालयों को चलाने की मांग की। प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य उमा शंकर पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आक्रोश व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष कृपा शंकर चतुर्वेदी, जिला मंत्री पवन कुमार उपाध्याय, कमल कुमार सिंह, डॉ राजेश शुक्ला, डॉक्टर रविशंकर ओझा, प्रमोद कुमार मिश्रा, जगदीश प्रसाद मिश्रा, वाराणसी के मंडलीय प्रभारी आरके पाठक आदि रहे। धरने का समापन जिलाध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी के आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापन से हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed