फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Registry done, compensation not given

विंध्य कॉरिडोर: जमीन, मकान की रजिस्ट्री तो करा ली, नहीं मिला मुआवजा

Wed, 02 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Registry done, compensation not given
विंध्य कॉरिडोर के तहत सदर कोतवाली रोड पर स्थित छह लोगों की जमीन और मकान की रजिस्ट्री तो करा ली गयी पर उन्हें अभी तक मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है। इससे गली में दुकान संचालित कर आजीविका चलाने वाले गरीब भविष्य को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि मुआवजा दिए बगैर मकान व दुकान ढहा दिया गया तो वे कहीं के नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

विंध्याचल कोतवाली मार्ग निवासी बब्बुल यादव, मंजू देवी, विद्या देवी, तौलन, भुपाल गुप्ता व ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। भवन स्वामियों का कहना है कि विंध्याचल कोतवाली मार्ग पर परिवार समेत मकान व दुकान बनाकर गुजर-बसर करते चले आ रहे हैं। विंध्य कॉरिडोर के तहत उक्त जमीन, मकान व दुकान का रजिस्ट्री तो करा ली गयी पर मुआवजे के लिए संबंधित विभाग की ओर से बार-बार दौड़ाया जा रहा है। फरियादियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed