फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Registration of 8,451 farmers has been stopped for verification

Mirzapur News: पशुओं को पैदल बिहार ले जा रहे थे तस्कर मुठभेड़ में बाएं पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Registration of 8,451 farmers has been stopped for verification
अहरौरा में गिरफ्तार घायल पशु तस्कर संदीप। स्रोत- पुलिस
अहरौरा। चंदौली जिले के जंगल के रास्ते 21 पशुओं की तस्करी करके पैदल बिहार ले जा रहे पशु तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय (37) निवासी उदय रामपुर चैनपुर कैमुर जिला भभुआ बिहार को पुलिस ने शनिवार की रात सोनभद्र सुकृत बार्डर के पास स्थित बैजू बाबा तपोस्थली के पास स्थित दक्षिण जंगल भल्दरिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बाएं पैर में गोली लगने से घायल तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके पास से बंदूक, कारतूस और खोखा बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि सोनभद्र बॉर्डर के बैजू बाबा तपोस्थली के पास दक्षिण भल्दरिया जंगल के रास्ते पशु तस्कर पैदल बिहार जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेरेबंदी की। पुलिस को देखते ही पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पशु तस्करों की बंदूक से निकली दो गोली में एक थानाध्यक्ष सदानंद सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में व दूसरी गोली पास में मौजूद आरक्षी के बगल से होते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय के बांए पैर में गोली लग गई। घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने जंगल से 21 गोवंश को बरामद किया। सीओ गायत्री यादव ने बताया कि घायल पशु तस्कर के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पकड़े गए पशु तस्कर के खिलाफ अहरौरा पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, पशु क्रूरता गोवध संरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बरामद मवेशियों को ग्रामीणों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed