फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Registration of 8,451 farmers has been stopped for verification

Mirzapur News: सत्यापन के लिए रुका है 8451 किसानों का पंजीकरण

Mon, 15 Dec 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Registration of 8,451 farmers has been stopped for verification
मिर्जापुर। जिले में धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले 8451 किसानों को अभी भी सत्यापन का इंतजार है। इसमें 324 बटाईंदार किसानों के साथ ही तीन ट्रस्ट ने भी पंजीयन कराया है। अभी तक 8,468 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

सत्यापन के अभाव में किसानों को क्रय केंद्रों पर धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अभी तक ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले 32,574 में से 23,592 किसानों का सत्यापन हो चुका है। जिन 32,574 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इसमें से 30,818 सामान्य गांव के तो 1,429 चकबंदी वाले गांवों के किसान हैं। जिन 23,592 किसानों के रकबे का सत्यापन कराया जा चुका है।
विज्ञापन

इसमें से 8,468 किसानों से धान की खरीद भी की जा चुकी है। दूसरी तरफ जिन 8,451 किसानों के खेत के रकबे का अब तक सत्यापन नहीं हो सका है। इसमें से सदर तहसील में 1508, लालगंज में 1539, मड़िहान में 1,024 और चुनार में 2,380 किसानों का सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम व धान खरीद प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसानों से धान की खरीद क्रय केंद्रों पर चल रही है। सभी उपजिलाधिकारी को प्राथमिकता पर सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर निस्तारण कराया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed