फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Registration is necessary for the benefit of schemes

योजनाओं के लाभ के लिए पंजीयन कराना जरुरी

Wed, 24 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Registration is necessary for the benefit of schemes
मिर्जापुर। किसी भी सरकारी योजना का लाभ तभी किसी को मिलेगा जब वह पंजीकरण कराएगा। उक्त बातें मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने बुधवार को सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक सभागार में मझवां विधायक ने कहा श्रमिकों के लिए श्रम विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दुर्घटना बीमा के साथ ही श्रमिकों की पुत्रियों की शादी के लिए धन दिया जा रहा। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त आर के पाठक ने श्रम विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान तीन श्रमिक विधवाओं को दो-दो लाख रुपये सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा 30 श्रमिक पुत्रियों को मझवां विधायक ने साइकिल दी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री रणविजय सिंह उर्फ रिंकू सिंह समेत श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया
मिर्जापुर। लालगंज के भर्रोह स्थित भारतीय शिशु मंदिर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड प्रभारी रामकुमार विश्वकर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया। 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को दो लाख 13 हजार करोड़ से अधिक ऋण उपलब्ध कराया। यह सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। अध्यक्षता रामशिरोमणि मौर्य व संचालन देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। जय प्रकाश उपाध्याय, लालमणि पांडेय, जयसिंह, संजय कोल, रामसूचित भारती, लालमणि कोल, रामविद्या मिश्रा, चिंतामणि दुबे आदि थे।
विकास प्रदर्शनी में दिखाई प्रगति की झांकी
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज में बुधवार को सूचना विभाग की ओर से विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार की चार वर्ष के सफर को झांकी में प्रस्तुत किया गया।
ीता काटकर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन चार वर्षों में प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। बाल पुष्टाहार, उद्योग विभाग, जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन व अन्य कई विभागों की ओर से अपनी योजनाओं संबंधित स्टाल लगाए गए थे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम यूपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। स्टालों पर जाकर उनके उत्पाद अथवा योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही प्रदेश सरकार के विकास कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार कर रही विकास
चुनार। कोतवाली के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को विधायक अनुराग सिंह ने किया।
विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने की बात करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त पैसा आता था लेकिन पता नहीं चलता था। इस सरकार में अचानक से इतना पैसा आने लगा कि बच्चों को अच्छी ड्रेस, किताब मिलने लगी। सड़कें भी बनने लगीं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी नरायनपुर प्रेम शंकर राम, प्रधानाध्यापक वंशीधर चतुर्वेदी, मो. कयूम सहित अन्य अध्यापक, अध्यापिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed