फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Refused to take Mumbai, married

Mirzapur News: मुंबई ले जाने से मना किया, फंदे से लटकी विवाहिता

Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Refused to take Mumbai, married
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में रविवार को देर रात 22 वर्षीय विवाहिता ने घर की छत से लगे पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर रोशनदान से देखा तो विवाहिता पंखे से लगे फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने कुंडी तोड़वाकर दरवाजा खोलवाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर विवाहिता के शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे एडिशनल एसपी ओमप्रकाश सिंह और नायब तहसीलदार लालगंज मधु जैन ने भी परिजनों तथा मायका पक्ष के लोगों से पूछताछ की। मृतका के पति दीपक शुक्ल ने पुलिस को बताया कि पत्नी मुंबई चलने की जिद कर रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया था और दो महीने बाद साथ लेकर चलने की बात कही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मड़वा धनावल गांव निवासी दीपक शुक्ला मुंबई में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वर्ष 2022 में प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के लउवाकोन गांव निवासी साधना के साथ उसकी शादी हुई थी। विवाहिता से चार माह की पुत्री है। मायका पक्ष की तरफ से इस संबंध कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed