फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Receipts and stock register could not be produced at the time of inspection.

Mirzapur News: निरीक्षण के समय नहीं प्रस्तुत कर सके रसीद व स्टाॅक रजिस्टर

Wed, 26 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Receipts and stock register could not be produced at the time of inspection.
मिर्जापुर। चुनार में सोमवार को उपजिलाधिकारी अनेग सिंह व पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों के चीनी का स्टॉक की जांच की। उन्होंने तीन जगह जांच की और तीनों जगह न तो चीनी खरीद की रसीद मिली और न ही स्टॉक रजिस्टर पाया गया। इसको उपलब्ध कराने को कहा गया। पहले एसडीएम की टीम ने सद्दूपुर गोला बाजार स्थित साहू किराना स्टोर में जांच की। इस दुकान में कुल 16 बोरी में चीनी चीनी पाई गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दुकान के मालिक या प्रोपराइटर से चीनी खरीद की रसीद मांगी गई परन्तु उनके द्वारा कोई रसीद प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर स्टॉक रजिस्टर नहीं पाया गया। इसी प्रकार नितिन कुमार गुप्ता, किराना स्टोर, गोला बाजार में छह बोरी में चीनी अर्थात् कुल तीन क्विंटल चीनी पाई गई। यहां भी खरीद की रसीद व स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इसी क्रम में गोला बाजार स्थित पवन किराना स्टोर के निरीक्षण में कुल तीन बोरी में चीनी अर्थात् कुल 1.5 क्विंटल चीनी पाई गई। यहां भी न खरीद रसीद मिली और न ही स्टॉक रजिस्टर दिखाया गया। टीम ने कहा कि चीनी के स्टॉक व बिक्री का मासिक रजिस्टर बनाकर रखेंगे तथा मांगे जाने पर उसे प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed