{"_id":"59d28b6c4f1c1ba9538b5556","slug":"realize-gandhiji-s-dreams-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीजी के सपनों को करें साकार: आयुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीजी के सपनों को करें साकार: आयुक्त
mirzapur news
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मैराथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जनपद में हर्षोल्लास से मनाई गई। आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि राजनैतिक आजादी के साथ गंदगी से भी आजादी मिले। सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता मिशन में सहयोग करें। जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट पर डीएम बिमल कुमार दुबे, विकास भवन में सीडीओ प्रियंका निरंजन ने ध्वजारोहण किया, साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यालयों पर जेडी कामता राम पाल, डीआईओएस फूलचंद्र यादव, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, आरएफएसी रवि कुमार, डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान लोक गायक जटाशंकर व शिवलाल गुप्ता और सुंदर मुंदर इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में डीएम बिमल कुमार दुबे ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विंध्याचल स्थित महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन में गांधी जयंती मनाया गया। कंतित शरीफ के पास सड़क की सफाई किया गया। विभूति मिश्रा और नंदिनी मिश्रा ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने को प्रेरित किया। विंध्य साहू समाज के तत्वावधान में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. बृजेश जायसवाल, डा. टीएस प्रकाश गुप्ता, मनोज कुुमार गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। आदर्श मानव विकास समिति के तत्वावधान में गांधी जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। नरायनपुर में गांधी जयंती और स्वच्छता अभियान के तहत कृष्ण कुमार सिंह के निर्देशन में जन जागरण सेवा समिति द्वारा अभियान चला सफाई किया गया। नियामतपुर खुर्द में विजय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पर अभियान चला कर सफाई की गई। संत कबीर चिल्ड्रेन स्कूल बैकुंठपुर में डा. दशरथ सिह ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश पूर्वांचल विकास परिषद के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने सफाई अभियान चलाया।गांधी जयंती पर शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचेवरा में अनिल सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनजागरण समिति द्वारा घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद में स्वच्छ भारत चिंतन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अपना दल की रामबाग में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान मड़िहान के कलवारी में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को सफल बनाने की नीति भी बनाई गई।
विज्ञापन
स्वच्छता मैैराथन में दौड़ा शहर
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लाइन से स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा सहित भाजपाजन और जनमानस ने दौड़ लगाई। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गांधीजी के स्वच्छता के सपने को पूरा करना है, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनमानस की सहभागिता बढ़ाने को मैराथन का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रदीप सोनकर, राजकुमारी खत्री, दिनेश तिवारी, श्यामसुंदर केसरी, विरेंद्र प्रताप यादव, विष्णु सोनकर, कौशल श्रीवास्तव, विद्या तिवारी, बृजभूषण सिंह, अमित सिंह, मनोज दूबे, अमन तिवारी आदि शामिल रहे। चुनार में स्वच्छता मैराथन टेकौर इलाके में स्थित बूढेनाथ मंदिर से शुरू होकर गोला बाजार रस्तोगी तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ। दौड़ में प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान प्राप्त भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वच्छता प्रभारी माहेश्वर मिश्रा ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान किया। नंदलाल केशरी, बचाऊ लाल सेठ, विजय बहादुर सिंह, श्यामधर चतुर्वेदी, पीएन सिंह, अभिलाष राय, विजय वर्मा मौजूद रहे। भाजपाजनों ने चुनार रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई किया। कछवां में गांधी जयंती पर मैराथन दौड़ हनुमत विद्यालय से मंगरवारी वार्ड, उत्तर की गली से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुआ। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में सफाई हुई। इस अवसर पर पवन मिश्रा, संतोष सिंह, जितेंद्र कुमार, मटुक मधुर आदि रहे। बरैनी गांव में जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चला।