फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reaching puja pandals will be difficult due to sunken roads.

Mirzapur News: धंसी सड़कों से पूजा पंडालों तक पहुंचना होगा मुश्किल

Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Reaching puja pandals will be difficult due to sunken roads.
तेलियागंज् दुर्गापूजा स्थल के पास जगह-जगह धंसी सड़क।-संवाद। - फोटो : 1
नवरात्र में श्रद्धालुओं के साथ दुर्गापूजा और रामलीला आयोजकों की भी बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र करीब आते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा व रामलीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होने के साथ ही जगह-जगह पूजा पंडाल और रामलीला स्थल सजाए जाएंगे। ऐसे में बारिश के बाद धंसी और गड्ढों में तब्दील सड़कों से श्रद्धालुओं और आयोजकों की परेशानी बढ़ सकती है। नगर के कई प्रमुख मार्गों पर बारिश के बाद सड़कें जगह-जगह धंस गई हैं। नमामि गंगे और जल निगम नगरीय के कार्यों के बाद बनाई गई सड़कों की स्थिति भी कई स्थानों पर खराब है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण पैदल चलने के साथ वाहनों से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
नवरात्र में शाम के समय पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो सकती है। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से आयोजन से पहले सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केस-1 : पक्कापोखरा में एक से डेढ़ फीट तक धंसी सड़क
फोटो-18
मिर्जापुर। पक्कापोखरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास हर वर्ष पूजा पंडाल सजाया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नमामि गंगे योजना के तहत एसटीपी पक्कापोखरा की ओर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क बनाई गई थी। अब आयोजन स्थल के दोनों तरफ सड़क एक से डेढ़ फीट तक धंस गई है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 : रमईपट्टी तिराहा के पास धंसी सड़क
फोटो-19
मिर्जापुर। रमईपट्टी तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान पूजा पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। अमृत योजना के तहत हुए कार्य के बाद तिराहे के आसपास सड़क जगह-जगह धंस गई है। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग की स्थिति सबसे खराब है। देहात कोतवाली तक बदहाल सड़क से पंडाल तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।
केस-3 : तेलियागंज में पूजा पंडाल की ओर जाने वाला मार्ग बदहाल
फोटो-20
मिर्जापुर। तेलियागंज में स्थानीय लोगों की ओर से भव्य पूजा पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पंडाल की ओर जाने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और आसपास सड़क पर गड्ढे बने हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
केस-4 : त्रिमोहानी से जुड़ी सड़कें गड्ढों में तब्दील
फोटो-21
मिर्जापुर। त्रिमोहानी रामलीला मैदान में नवरात्र से रामलीला का आयोजन होता है। आयोजन स्थल से जुड़ने वाली सड़कें जल निगम नगरीय के कार्य के चलते गड्ढों में तब्दील हैं। कई जगह काम के बाद गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। रामलीला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो दर्शकों को आवागमन में परेशानी होगी।
इनसेट
फोटो-23, 24, 25, 26
प्रतिक्रिया
तेलियागंज में वर्षों से पूजा पंडाल सजाया जाता है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सुबह-शाम पूजन-अर्चन होता है। आयोजन स्थल के आसपास सड़क की स्थिति खराब है। जगह-जगह धंसी सड़क के कारण आए दिन सवारियों से भरे ई-रिक्शा पलट रहे हैं। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी।- घनश्याम बाबू, तेलियागंज
नवरात्र में पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में पंडालों से जुड़ने वाली सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठाया गया था। जिलाधिकारी की ओर से आश्वासन मिला है। उम्मीद है कि आयोजन से पहले सड़क दुरुस्त करा दी जाएगी।- प्रिंस कसेरा, तेलियागंज
रमईपट्टी और पक्कापोखरा में हर वर्ष पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। दोनों स्थानों पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आयोजन शुरू होने से पहले दोनों स्थानों की सड़कों की मरम्मत कराई जानी चाहिए।- दिलीप प्रजापति, राहगीर
त्रिमुहानी, पुरानी बजाजी, तिवरानी टोला, सुंदरघाट और ओलिवरघाट तक की सड़कें खुदी हुई हैं। 11 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है और उसी दिन से त्रिमोहानी रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन भी होना है। पसरहट्टा बाजार में बिजली के खंभे भी टेढ़े हैं। नवरात्र, रामलीला, विजयदशमी और भरत मिलाप को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए। - शिव मूंदड़ा, उपाध्यक्ष, श्री त्रिमोहानी रामलीला कमेटी

वर्जन
नगर में कनेक्शन आदि कार्यों के लिए जहां भी सड़कें खोदी गई हैं, वहां की स्थिति की जांच कराई जा रही है। कुछ स्थानों पर अभी कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल्द ही काम पूरा कराकर 11 अक्तूबर से पहले संबंधित सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। - अरविंद कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय।

तेलियागंज् दुर्गापूजा स्थल के पास जगह-जगह धंसी सड़क।-संवाद।

तेलियागंज् दुर्गापूजा स्थल के पास जगह-जगह धंसी सड़क।-संवाद।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article