फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Re-elected reserved category GPs after 25 years

25 वर्ष बाद फिर से चुने गए आरक्षित वर्ग के जिपंअ

Sat, 03 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Re-elected reserved category GPs after 25 years
मिर्जापुर। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के 25 वर्ष के इतिहास में अभी तक विपक्षी दल के उम्मीदवार ही विजयी होते रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1995 में पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आयोजित किए गए थे। उस समय जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। उस समय कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती चौधरी पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। वह 23 मई 1995 से सात नवंबर 1996 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। उसके बाद आठ नवंबर 96 से छह जनवरी 97 तक 59 दिनों के लिए रामलोलारख सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष रहे। उसके बाद सात जनवरी 1997 से 29 जुलाई 2000 तक भगवती चौधरी फिर अध्यक्ष रहे और अपना कार्यकाल पूरा किया। 2000 से 2005 में पिछड़ा वर्ग के खाते में रहीं तो 2010 में पिछड़ा वर्ग महिला के रूप में घोषित हुई। इन दोनों ही बार जिले के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव की पत्नी प्रभावती यादव अध्यक्ष रहीं। 2010 और 2015 में यह सीट सामान्य और फिर सामान्य महिला के खाते में गई। जिसमें वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले बाहुबली विनीत सिंह की पत्नी प्रमिला सिंह दोनों ही बार अध्यक्ष बनी। इस वर्ष 14 जनवरी से उनका कार्यकाल समाप्त होने से जिलाधिकारी प्रशासक के रूप में कार्यरत रहे।
विज्ञापन

-----------------------------
अब तक के अध्यक्ष
अध्यक्ष कार्यकाल पार्टी
भगवती प्रसाद चौधरी 1995- 2000 कांग्रेस
प्रभावती यादव 2000- 2005 सपा
प्रभावती यादव 2005- 2010 सपा
प्रमिला सिंह 2010- 2015 बसपा
प्रमिला सिंह 2015- 2020 बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed