फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ravi of Ayodhya defeated Abhishek of Moradabad

Mirzapur News: अयोध्या के रवि ने मुरादाबाद के अभिषेक को हराया

Tue, 05 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ravi of Ayodhya defeated Abhishek of Moradabad
मिर्जापुर। खेल निदेशालय और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कछवां स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की पहली कुश्ती 57 किलो भार वर्ग की हुई। इसमें मुरादाबाद के अभिषेक व अयोध्या के रवि के बीच कुश्ती हुई। इसमें रवि ने 10-0 से कुश्ती जीत ली। दूसरी कुश्ती में प्रयागराज के रोहित ने कानपुर के सत्यम को 6-4 से हराया। तीसरी कुश्ती में मिर्जापुर के सूर्यकेश ने बरेली के विकास को पराजित किया। चौथी कुश्ती में आजमगढ़ के सचिन ने सहारनपुर के सुशील को 6-4 को हराया। पांचवीं कुश्ती में वाराणसी के आशुतोष पाल ने आगरा के अभिषेक को 15-6 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह ने किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता शुरू कराई। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, क्रीड़ा अधिकारी चंदौली कर्मवीर सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़ जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed