फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ravi Kishan see people descended

रविकिशन को देखने उमड़े लोग

Tue, 07 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
 Ravi Kishan see people descended
र‌व‌ि‌क‌िशन का रोड शो

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थमने से ऐन पहले तक प्रत्याशियों ने एंडी-चोटी का जोर लगा दिया। सोमवार की शाम पांच बजे तक उम्मीदवार रोड शो के जरिए मतदान की अपील करते रहे। भाजपा प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा के समर्थन में फिल्म स्टार रवि किशन ने नगर में रोड शो किया। 


रोड शो दीनदयाल उपाध्याय चौराहा लालडिग्गी से शुरू होकर, मुकेरी बाजार, कटरा बाजीराव, तेलियागंज, गिरधर चौराहा, वासलीगंज, र्साइं मंदिर होते हुए संकट मोचन पर समाप्त हुआ। इस दौरान फिल्मी सितारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  रोड शो के दौरान विष्णु सोनकर, रवि साहू, श्यामसुंदर केसरी, संतोष गोयल, नितिन विश्वकर्मा, गौरव उमर, विक्की सिंह, वंशीधर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सपा व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी कैलाश चौरसिया ने भी रोड शो करके लोगों से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनको जिताएं। वहीं समाजवादी पार्टी के रोड शो में भी काफी संख्या में लोग शामिल रहे जो पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। मिर्जापुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी परवेज खां के समर्थन में भी रोड शो आयोजित किया गया। काफी संख्या में युवा पार्टी के  झंडे और बैनर आदि लेकर चल रहे थे। इस दौराप प्रत्याशी परवेज खान पैदल ही लोगों से मतदान की अपील की। जुलूसों और रोड शो के चलते शहर का चुनावी माहौल गरमा गया था। उत्साहित कार्यकर्ता प्रत्याशियों का टेंपो हाई करने में लगे रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed