{"_id":"59d13c764f1c1bb0538b527a","slug":"ravana-was-killed-wins-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण मारा गया, जीत गई अच्छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण मारा गया, जीत गई अच्छाई
mirzapur news
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
राम दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम ने रावण का वध किया। अच्छाई की जीत का जश्न जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी पर बरियाघाट, पुरानी दशमी, दुर्गादेवी, त्रिमोहानी में रावण के पुतलों का दहन किया गया। जमकर आतिशबाजी की गई। जगह-जगह मेले लगे। नीलकंठ का दर्शन करने के लिए लोग आतुर रहे। सड़कों पर भीड़ लगी रही। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे।
रामलीला कमेटी बरियाघाट के दशहरा मेले में खचाखच भीड़ रही। जिले के ग्रामीण इलाकों के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग आकर्षक झांकियां देखने पहुंचे थे। सुरसा द्वारा हनुमान का रास्ता रोकना, राम जन्मोत्सव, हरे-भरे वन, अशोक वाटिका की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीें। रात एक बजे राम -रावण में घनघोर युद्ध हुआ। राम ने रावण का वध किया और सीता को अपने साथ ले गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष गोयल ने विशिष्ट अतिथि मो. परवेज खान, धीरज अग्रवाल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। महामंत्री अक्षैवर नाथ केशरवानी, संजय सिंह गहरवार, वृजेश यादव, राजेंद्र गुप्ता, अमित श्रीनेत ने व्यवस्था संभाली।
अहरौरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में धूमधाम के साथ दशहरा का पर्व मनाया गया। बाल रामलीला समिति चौक बाजार की रामलीला के बारहवें दिन राम और रावण युद्ध हुआ। विभीषण के बताने पर राम ने नाभि पर अग्निबाण मारकर रावण का अंत किया। रावण का पुतला दहन होते ही परिसर जयश्री राम का घोष गूंजने लगा। अग्नि परीक्षा के बाद राम ने सीता को स्वीकार किया। मेला में उमड़ी भीड़ को संभालने में अध्यक्ष कुमार आनंद, रवींद्र नाथ, राम सिंह, गोपाल दास गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अशोक चौरसिया, कहैंया, पुण्य, आदित्य पुलिस के साथ जुटे रहे।
विज्ञापन
चील्ह संवाददाता के अनुसार श्री राम लीला कमेटी मवैया द्वारा गांव में वृहद मेला का आयोजन किया गया। मेले में फल, फूल, खिलौना, गृहस्थी का सामान मिष्ठान की दुकानें लगी रही। कमेटी के अध्यक्ष पं. अशोक तिवारी ने बताया कि मेला विगत 40 वर्षों से आयोजित किया रहा है। मेला में शिवशंकर मिश्रा, अष्टभुजा, जगनिवास, दिनेश कुमार, साधु तिवारी, अनील सिंह, आशीष मिश्रा आदि मौजूूद रहे।
लालगंज संवाददाता के अनुसार बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रांगण में रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने गुब्बारे, रेवड़ी और खिलौने की जमकर खरीददारी किया। आयोजक मनोज केशरी, रामसागर, अंजली केशरी, राजेंद्र सिंह यादव, लालमणि पांडे, जुम्मन खां, मल्लू सोनी, गणेश, संगम लाल केशरवानी मौजूद रहे। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार नदिहार में रामलीला का मंचन एवं रावण का पुतला दहन कर शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इलेक्ट्रानिक रावण रहा आकर्षण का केेंद्र
ड्रमंडगंज। बाजार में इलेक्ट्रानिक विधि से बना रावण का विशाल पुतला आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान राम ने जब तीर मारा तो पुतले से खून के फव्वारा निकल गया। अग्नि बाण पर पुतले से पानी का फव्वारा निकलते देख लोग रोमांचित हो गए। दुल्लीचंद्र बिंद की देखरेख में 73 हजार रुपये में इस पुतले को बनाया गया था। क्षेत्र के अलावा, इलाहाबाद तथा मध्य प्रदेश रीवां से अए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पुरानी पुलिस चौकी के प्रांगण में राम और रावण का युद्ध हुआ। मेले के चलते राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर ट्रकों की कतार लगी रही। मिर्जापुर-रीवां राजमार्ग चार घंटे जाम रहा। प्रबंधक ओंकार केशरी,लवकुश केशरी, पिंटू केशरी मौजूद रहे।