{"_id":"685c46e1b3ee18b63c03db17","slug":"rath-yatra-of-lord-jagannath-and-sister-subhadra-will-start-tomorrow-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135725-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा की रथयात्रा
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर की ओर से 27 जून को धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र की रथयात्रा निकाली जाएगी। गजिया टोला से शुरू होकर पूरे नगर का रथयात्रा भ्रमण करेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
नारघाट स्थित एक उत्सव भवन में बुधवार को कार्यक्रम प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर से 27 जून को सुबह छह बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र का रथ त्रिमुहानी पर पहुंचेगा। यहां विश्राम और दर्शन पूजन के बाद शाम चार बजे आरती होगी। इसके बाद रथयात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी। बताया इस बार रथयात्रा में सुरक्षा नायक के साथ सुभद्रा बहन की टोली में नायिकाएं मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया रथयात्रा त्रिमुहानी से शुरू होकर बसनई बाजार, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलती चौक, गुड़हट्टी, पानदरीबा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम व नारघाट होते हुए श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर लौटेगी। यहां भव्य आरती के साथ रथयात्रा का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम के सह संयोजक राहुल चंद जैन ने बताया 29 जून को श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में विष्णु सहस्त्रनाम का जप, यज्ञ और शृंगार किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका और बिजली विभाग की टीमों ने रथयात्रा के मार्गों का सर्वे किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा सड़कों में गड्ढों की पैचिंग कराई जाए। साथ ही सफाई भी कराई जाएगी। उन्होंने बिजली के तारों दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने कहा कि बृहस्पतिवार तक पैचिंग का काम पूरा करा दिया जाएगा।