फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rani durgawati remembered

महारानी दुर्गावती को किया नमन

Thu, 25 Jun 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 25 Jun 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rani durgawati remembered
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा शाखा नगर मिर्जापुर के नगर अध्यक्ष के आवास पर बुधवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती का 452 वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत भूमि पर बहुत वीरांगनाएं हुई, जिसमें गोंडवाना की महारानी दुर्गावती का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामप्यारे गोंड ने कहा कि गोंडवाना का साम्राज्य वर्षों पुराना है। उन्होंने महारानी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व में गोंडवाना के 52 गढ़ थे। आल्हा उदल के शौर्यगान की बखान करते इन गढ़ों में से एक महोबागढ़ के कालिंजर के चंदेल राजा कीर्तीराय थे, जिनकी पुत्री का नाम दुर्गावती था।
विज्ञापन

दुर्गावती निडर, वीर के साथ ही प्रजा हितैषी भी थीं, इनका विवाह गढ़ मंडला के गोंड राजा दलपत शाह के साथ हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मिर्जापुर के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र गोंड ने महारानी के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती के ऐश्वर्य की गाथा जब अकबर को पता चला कि गढ़ा मंडला की शासक एक स्त्री है, तो उसके आंखों में खटकने लगा। वह कई बार गढ़ा मंडला पर आक्रमण किया, लेकिन महारानी के आगे उसकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर द्वारा बार-बार हमला करने पर रानी ने वीरता से जवाब दिया, जब उन्हें लगा कि वह बंदी बना ली जाएंगी तब महारानी ने अपनी कटार से अपने को बलिदान कर दिया। इस दौरान सुभाष गोंड, रामू गोंड, पवन गोंड, शुभम, बबलू यादव, मोनू गोंड, संतोष, चमन गोंड, चंपा देवी, लवकुश गोंड, आशीष गोंड आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed