फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ranger filed a case against four people

Mirzapur News: रेंजर ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया

Sat, 12 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ranger filed a case against four people
क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार की शाम थाने में तहरीर देकर बंजारी कला निवासी चार लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के साथ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दी गई तहरीर में रेंजर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह बंजारी जंगल में कुछ लोगों द्वारा पेड़ काटने की सूचना मिलने पर वे वन कर्मियों के साथ मौके पर गए तो देखा कि गांव के ही चार लोग सेमल के पेड़ काटने के बाद उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। रेंजर का आरोप है कि वन विभाग की टीम को देखते ही सभी आरोपी प्रेसर ट्राली से लकड़ी को पलटकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि रेंजर की नामजद तहरीर पर बंजारी निवासी विकास सिंह, हर्ष सिंह, शेलेश कंहार व परमेश्वर कोल के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed