फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   rajpal yadav worshiped ma vindhyawasini

राजपाल यादव ने मां के दरबार में टेका मत्था

Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
rajpal yadav worshiped ma vindhyawasini
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव के साथ विंध्याचल में दर्शन पूजन करने जाते हुए।
आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम में शनिवार को सांयकाल को हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव के साथ मत्था टेका। इनको दर्शन-पूजन तीर्थ पुरोहित पं. हेमंत कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू महाराज ने कराया। दर्शन-पूजन के बाद राजपाल यादव ने गायत्री पैलेस में प्रेसवार्ता किए। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व एक नई सर्व समभाव पार्टी बनाई है, जिसके मुखिया मेरे बड़े भाई श्रीपाल यादव हैं।
विज्ञापन


राजपाल यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में मेरी पार्टी उ.प्र. में 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दो सौ से अधिक सीटाें पर जीत का संभावना भी व्यक्त किया। कहा कि मेरा उद्देश्य विवाद नहीं आम जनमानस की सच्चे मन से सेवा करना है। नोटबंदी के मद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। उन्हाेंने कहा कि आम जनता को होने वाली परेशानी से निजात के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने हाेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed