मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट पर बुधवार को लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भारतीय राजनीति में जिद और जुनून की अनूठी मिसाल का नाम राजनारायण है। यह वही राजनारायण है। जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में हराया था। 31 दिसंबर 1986 को अंतिम सांस लेने वाले लोकबंधु राजनारायण में अक्खड़ बनारसीपन झलकता था। बाल सुलभ संवाद करने के लिए चर्चित राजनारायण गलती पर किसी की भी मिट्टी पलीद करने से पीछे भी नहीं रहते थे। इसी स्वभाव के कारण उन्हें मोरार जी देसाई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लोकबंधु के लिए समाज और गरीब वर्ग ही प्रमुख लक्ष्य था। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह इस कदर समर्पित थे कि वह वर्षों अपने घर ही नहीं जाते थे। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह पटेल, दामोदर मौर्या, आदर्श यादव, सत्यप्रकाश यादव, राजेश भारतीय, जमाल अहमद, अनीष खान, अभय यादव आदि रहे।