फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rajgir became a victim of fraud, filed a complaint in the police station

Mirzapur News: ठगी का शिकार हुआ राजगीर, थाने में दी तहरीर

Sun, 17 Dec 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rajgir became a victim of fraud, filed a complaint in the police station
जिगना। थाना क्षेत्र के गोसीपुर निवासी एक राजगीर से ठग ने शनिवार की दोपहर बुआ का दामाद बनकर 20 हजार रुपये ठग लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव निवासी सुरेश कुमार राजगीर है। शनिवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैशपुर गांव में आकाश कुमार के यहां काम कर रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह उसके बुआ का दामाद है। बताया कि वह मोबाइल नंबर दो जिस पर पैसे का आदान-प्रदान होता है। उसमें 25 हजार रुपये भेजना है। राजगीर ने जिसके यहां काम कर रहा था, उसी का नंबर दिलवा दिया। जिस पर एक क्यूआर कोड आया। 25 हजार रुपया भेजने की रसीद दी। फिर ठग ने कहा कि जो क्यूआर कोड भेजा हूं, उसमें 20 हजार रुपये भेज दीजिए। 20 हजार भेजने के बाद फिर 20 हजार की मांग की। इस पर खाताधारक ने अपना बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उसके खाते में 25 हजार नहीं आया है। 20 हजार रुपये कट गया है। ठगी की जानकारी होते ही राजगीर के होश उड़ गए। वह जिगना थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed