फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   raise voice for thier demands

कर्मचारियों की छंटनी रोकी जाए

Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
raise voice for thier demands
अनगढ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते कर्मचारी ।
अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में टेलीकॉम कैजुवल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में ठेका कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। संरक्षक दिनेश तिवारी ने कहा कि बीएसएनएल उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल के सभी जिलों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को सरकार, श्रम मंत्रालय, बीएसएनएल विभाग द्वारा पारित मजदूरी की दर से भुगतान किया जाए। वहीं लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान हो।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि बीएसएनएल उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल के सभी जिलों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को ईपीएफ और ईएसआई सामाजिक सुरक्षा प्रधान कराया जाए। उन्होंनेे कहा कि कर्मचारियों की हो रही छटनी को रोका जाए और निकाले गए श्रमिकों को काम पर वापस लिया जाए। जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने कहा कि जिलों में कार्यरत ठेका श्रमिकों, कैजुवल, पार्ट टाइम कर्मचारियों को परिचय पत्र का वितरण किया जाए, जिससे फील्ड में काम करते समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन


रामाश्रय यादव ने कहा कि ठेका कर्मचारियों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा खाते के माध्यम से किया जाए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, अजय सिंह, शीतला प्रसाद, कमलाशंकर, मनोज श्रीमाली, अश्विनीमणि त्रिपाठी, जगदीश यादव, धीरेंद्र कुमार दूबे ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान नवीन चंद्र, शोभनाथ, सुभाष चंद्र, कमलाशंकर, धनेश मौर्य, अभय कुमार पांडेय, भोला मिश्र, दयाराम, रमाशंकर, चक्रधारी, यशवंत, विकास गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed