फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rahul's Nyaya Yatra will enter UP on February 14

Mirzapur News: राहुल की न्याय यात्रा यूपी में 14 फरवरी को करेगी प्रवेश

Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Rahul's Nyaya Yatra will enter UP on February 14
विंध्याचल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में आएगी। न्याय यात्रा 14 से 15 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश की यात्रा पर आएगी। यूपी में राहुल की न्याय यात्रा 1095 किमी की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजन पाठक के आवास पर बातचीत के दौरान बृजेंद्र ने बताया कि राहुल गांधी ने मणिपुर से न्याय यात्रा की शुरूआत की है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय से मिले निर्देश के मुताबिक 26 से 30 जनवरी तक सभी ब्लॉकों, मुख्यालयों, निकायों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की तरफ से सभी नगर पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में प्रतिदिन पांच किमी बाइक यात्रा भी निकाली जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कहा कि न्याय यात्रा के जरिए नौजवानों, किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस दौरान अजय प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, कैलाश नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed