फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rahul Gandhi celebrated his birthday by giving ration to the victim's family.

पीड़ित परिवार को राशन देकर मनाया राहुल गांधी कर जन्मदिन

Sun, 20 Jun 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi celebrated his birthday by giving ration to the victim's family.
मिर्जापुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के प्रदेश सचिव इमरान खान ने कोरोना संक्रमण काल में पिता को खो चुकी पुत्री से मिलकर उनके दु:ख को साझा किया और अपनी ओर से उनके भरण पोषण के लिए अनाज व राशन दिया। परिवार को गेहूं, चावल, तेल, चीनी, मसाला, बिस्किट आदि दिया।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक के संडवा गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. राजाराम गुप्ता को अप्रैल माह में कोरोना के दूसरे लहर में सीने में संक्रमण हुआ। जिसके बाद उनको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी स्कैन में कोरोना का लक्षण मिला था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र गुप्ता को छह पुत्री हैं। इसमें दो की ही शादी हुई है। कांग्रेस के प्रदेस सचिव इमरान खान ने कहाकि युवाओं के आदर्श राहुल गांधी ने जन्मदिन पर केक काटने से कार्यकर्ताओं को मना किया था। उन्होंने कोरोना पीड़ित परिवारों की मदद करने का निर्देश दिया था। शनिवार को उनके जन्मदिन पर संडवा गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता के परिवार से मिलकर उनके समस्याओं को जाना गया और हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। सुरेंद्र गुप्ता ठेला गाड़ी चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनको छह पुत्री नीतू, नीलम, मेहंदी,अंजलि, चांदनी और परी है। इसमें नीतू और नीलम की शादी हो चुकी है। चार पुत्रियां छोटी है। सुरेंद्र गुप्ता अस्पताल में भर्ती थे तो उनका सिटी स्कैन के जरीए ही इलाज किया गया, उनकी कोरोना जांच नहीं कराई गई। इस कारण उनके परिवार को कोरोना से मुखिया के निधन पर अनाथ बच्चों को मिलने वाला लाभ भी सरकार नहीं देगी। मांग किया कि सरकार मुखिया के निधन के कारण बच्चों पर जो विपदा आई है। उनकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed