{"_id":"59c94f0f4f1c1ba9538b4624","slug":"rahul-akhilesh-s-party-will-not-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल, अखिलेश की पार्टी नहीं जाऊंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल, अखिलेश की पार्टी नहीं जाऊंगा
mirzapur news
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी में किसी सूरत में नहीं जाएंगे। विधानसभा चुनाव में यह जोड़ी फिसड्डी साबित हो चुकी है। वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे। उन्होंने मोतीझील मार्ग पर अमर सिंह फैन्स एसोसिएशन के भंडारे का उद्घाटन भी किया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता राहुल गांधी या अखिलेश यादव होंगे, उसमें जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। राहुल गांधी अखिलेश यादव की जोड़ी की असलियत सबके सामने हैं। इस जोड़ी को अजूबा करार देते हुए कहा कि सपा के पोस्टरों से संस्थापक का नाम और तस्वीर गायब हो गई है। सपा के विनाश का कारण स्वयं मुलायम सिंह यादव हैं। वह वंशवाद चला रहे हैं। अमर सिंह के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आप जब मुझसे मिलने आते हैं तो रामगोपाल, अखिलेश और आजम को अच्छा नहीं लगता। आप पिछले दरवाजे से रात के अंधेरे में मिला कीजिए। आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माता को डायन कहने वाले अज्ञानी ने सपा को अखाड़ा बना दिया है। रामगोपाल यादव छोटे दलों को खत्म करना चाहते हैं। कहा कि पिछले चुनाव में खुलकर भाजपा का समर्थन किया था। चुनाव में प्रचार भी किया। भाजपा ने कोई चिट्ठी या बुलावा नहीं भेजा था लेकिन बगैर इंतजार किए काम में लगा रहा। भाजपा की सरकार आ गई लेकिन सपा के चहेते 24 अधिकारी आज भी सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे डा. मनमोहन सिंह को प्रणाम करते हैं लेकिन कांग्रेस को स्वीकार नहीं करते हैं। इस दौरान फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय उपाध्याय, मनीष औदिच्य, दिनेश्वर पति त्रिपाठी, सभासद शंकर बिंद भी थे।